बीपीएससी 65वी मुख्य परीक्षा 2020 – हेलो दोस्तों आपके अपने स्टडी प्लेटफॉर्म Free Study Adda पर आपका स्वागत है दोस्तों आप सभी को मालूम होगा की बीपीएससी की प्रिलिम्स परीक्षा हो चुकी है और अब बीपीएससी मुख्य परीक्षा 2020 के फॉर्म ऑनलाइन का नोटिफिकेशन आ चूका है तो आज मैं इसी के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देने वाला हूँ तो आप हमारा आलेख पूरा पढ़े और बाकी दोस्तों के साथ भी इसे शेयर करे –
दोस्तों आज हम जानेंगे –
- महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा शुल्क
- आयु सीमा क्या है ?
- योग्यता क्या है ?
- कुल पदों की संख्या
- फॉर्म कैसे भरे ?
- एग्जाम पैटर्न क्या है?
- पाठ्यक्रम क्या होता है ?
1. महत्वपूर्ण तिथियां (बीपीएससी 65वी मुख्य परीक्षा 2020)
हाल ही में बीपीएससी 65 वी मुख्य परीक्षा के आवेदन के सम्बन्ध में नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसे हम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते है ऑनलाइन आवेदन की मुख्य तिथियां इस प्रकार है —
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 04/05/2020
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28/05/2020
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 18/05/2020
- आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट / निबंधित डाक से आवेदन की हार्ड कॉपी एवं सभी कागजात / प्रमाण पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि : 15/06/2020
आप सभी से निवेदन है की निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करे ।
2. परीक्षा शुल्क
दोस्तों अब हम परीक्षा शुल्क के बारे में जान लेते है जिसका विश्लेषण आप नीचे बिंदुवार देख सकते है
- सामान्य अभ्यर्थियों के लिए : 750 /- (सात सौ पचास रुपये )
- केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/ अनारक्षित जनजाति के लिए : 200 /- ( दो सौ) रूपये
- बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी ( आरक्षित / अनारक्षित वर्ग की ) महिला उम्मीदवारों के लिए : 200/- ( दो सौ) रूपये
- दिव्यांग अभ्यर्थियों के (40 % या उससे अधिक) लिए : 200/- ( दो सौ) रूपये
- अन्य सभी उम्मदवारो के लिए : 750 /- ( सात सौ पचास ) रूपये
English Grammar
- Determiners – “Some, Any” Both of very useful for all competition examination.
- Relative Pronoun – Who, Which, that, whom, whose
3. योग्यता क्या है ?
प्रारंभिक लिखित परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों मेंस एग्जाम देने के पात्र होंगे । इसके बाद मैन्स क्लियर करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे।
5. पाठ्यक्रम क्या होता है ?
लिखित परीक्षा तीन विषयो की होगी जिसमें दो अनिवार्य विषय क्रमशः सामान्य हिंदी – 100 अंक तथा सामान्य अध्ययन ( दो पत्र) प्रत्येक पत्र 300 अंको के होंगे । इसके अतिरिक्त निम्नांकित वैकल्पिक विषय का एक पत्र ही होगा जो 300 अंको का होगा ।
(क) अनिवार्य विषय एवं उनके कोड :-
- सामान्य हिंदी (01)
- सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र (02 )
- सामान्य अधययन द्वितीय पत्र (03 )
(क) ऐच्छिक विषय की सूची एवं उनके कोड :-
विषय कोड | विषय | विषय कोड |
---|---|---|
1. | कृषि विज्ञान | 04 |
2. | पशुपालन तथा चिकित्सा विज्ञान | 05 |
3. | मानव विज्ञान | 06 |
4. | वनस्पति विज्ञान | 07 |
5. | रसायन विज्ञान | 08 |
6. | सिविल इंजिनियरिंग | 09 |
7. | वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि | 10 |
8. | अर्थशास्त्र | 11 |
9. | विद्युत इंजिनियरिंग | 12 |
10. | भूगोल | 13 |
11. | भू-विज्ञान | 14 |
12. | इतिहास | 15 |
13. | श्रम एवँ समाज कल्याण | 16 |
14. | विधि | 17 |
15. | प्र्बंध | 18 |
16. | गणित | 19 |
17. | यांत्रिक इंजिनियरिंग | 20 |
18. | दर्शन शास्त्र | 21 |
19. | भौतिकी | 22 |
20. | राजनीति विज्ञान तथा अंतरराष्ट्रीय सम्बंध | 23 |
21. | मनोविज्ञान | 24 |
22. | लोक प्रशासन | 25 |
23. | समाज शास्त्र | 26 |
24. | सांख्य्यिकी | 27 |
25. | प्राणी विज्ञान | 28 |
26. | हिन्दी भाषा और साहित्य | 29 |
27. | अंग्रेजी भाषा और साहित्य | 30 |
28. | उर्दु भाषा और साहित्य | 31 |
29. | बंगला भाषा और साहित्य | 32 |
30. | संस्कृत भाषा और साहित्य | 33 |
31. | फारसी भाषा और साहित्य | 34 |
32. | अरबी भाषा और साहित्य | 35 |
33. | पाली भाषा और साहित्य | 36 |
34. | मैथिली भाषा और साहित्य | 37 |
उपर्युक्त वैकल्पिक विषयो में से किसी एक विषय का चयन उम्मीदवार द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आमंत्रित ऑनलाइन आवेदन भरने के क्रम में किया जा चूका है। अभ्यर्थी आवश्यक्तानुसार प्रारंभिक परीक्षा हेतु किये गए ऑनलाइन आवेदन में चयनित वैकल्पिक विषय में परिवर्तन कर सकते है ।
- प्रत्येक विषय की परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी
- सभी भाषेतर विषयो के उत्तर हिंदी ( देवनागरी ) या अंग्रेजी या उर्दू लिपि में से किसी एक भाषा में दिए जा सकते है ; किसी अन्य भाषा में उत्तर देने की छूट उम्मदवारो नहीं होंगी ।
दोस्तों आपको आज का हमारा यह पहला आर्टिकल कैसा लगा जरूर कमेंट बॉक्स में बताये और आप आगे कोनसा आर्टिकल चाहते है वो भी बताये और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे
जय हिन्द, जय भारत
एन. के. सिंह
Recent Comments